जरुरी जानकारी | एमार इंडिया को खरीदने के लिए बातचीत के अंतिम दौर में अदाणी समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह अपने संपत्ति कारोबार का विस्तार करने के लिए रियल एस्टेट कंपनी एमार इंडिया को करीब 1.4-1.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च अदाणी समूह अपने संपत्ति कारोबार का विस्तार करने के लिए रियल एस्टेट कंपनी एमार इंडिया को करीब 1.4-1.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह सौदा 1.4-1.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर होने का अनुमान है।

सूत्रों के मुताबिक, दुबई स्थित एमार प्रॉपर्टीज और अदाणी समूह के बीच सौदे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि, इस संबंध में टिप्पणी करने से दोनों ही पक्षों ने इनकार कर दिया।

एमार इंडिया के पास दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, मोहाली, लखनऊ, इंदौर और जयपुर में आवासीय एवं वाणिज्यिक स्थलों का एक बड़ा पोर्टफोलियो है।

सूत्रों ने कहा कि एमार प्रॉपर्टीज अपनी भारतीय इकाई में हिस्सेदारी बेचने की सोच रही है, लेकिन बेची जाने वाली शेयरधारिता की सीमा अभी तय नहीं हुई है।

वहीं अरबपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी समूह अपनी गैर-सूचीबद्ध इकाइयों अदाणी रियल्टी और अदाणी प्रॉपर्टीज के माध्यम से भारतीय रियल एस्टेट बाजार में सक्रिय है।

अदाणी रियल्टी भारत के प्रमुख शहरों में कई परियोजनाओं का विकास कर रही है। समूह ने मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी सहित कई पुनर्विकास परियोजनाएं भी हासिल की हैं। समूह ने हाल ही में मुंबई में मोतीलाल नगर के 36,000 करोड़ रुपये के पुनर्विकास की बोली भी जीती है।

दुनिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक एमार के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगभग 1.7 अरब वर्ग फुट का भूमि बैंक है। बुर्ज खलीफा और दुबई मॉल का विकास एमार प्रॉपर्टीज ने ही किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी