जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की कंपनियों ने एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिये खुली पेशकश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की कंपनियों ने न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये खुली पेशकश की है। कंपनी ने मीडिया और समाचार प्रसारण कंपनी में परोक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद यह पेशकश की है।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त अडाणी समूह की कंपनियों ने न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये खुली पेशकश की है। कंपनी ने मीडिया और समाचार प्रसारण कंपनी में परोक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद यह पेशकश की है।
तीन कंपनियों विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. के साथ एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने चार रुपये अंकित मूल्य के एनडीटीवी के 1,67,62,530 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों से खरीदने के लिये 294 रुपये प्रति शेयर के मूल्य की पेशकश की है।
जेएम फाइनेंशियल लि. ने यह घोषणा की।
कंपनी अधिग्रहण करने वाली इकाइयों की तरफ से पेशकश का प्रबंधन कर रही है।
पेशकश में कहा गया है, ‘‘पेशकश मूल्य सेबी (एसएएसटी) नियम के 8 (2) नियमन के अनुरूप निर्धारित कीमत से अधिक है।’’
एनडीटीवी का शेयर मंगलवार को बीएसई में 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 366.20 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी की आय वित्त वर्ष 2021-22 में 230.91 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

