जरुरी जानकारी | अडाणी समूह ताजपुर बंदरगाह के लिए प्रतिबद्ध, औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) पश्चिम बंगाल के ताजपुर में बंदरगाह परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है और कंपनी राज्य से मसौदा रियायत समझौता जैसी वैधानिक औपचारिकताओं के पूरे होने का इंतजार कर रही है। अडाणी समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 12 फरवरी अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) पश्चिम बंगाल के ताजपुर में बंदरगाह परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है और कंपनी राज्य से मसौदा रियायत समझौता जैसी वैधानिक औपचारिकताओं के पूरे होने का इंतजार कर रही है। अडाणी समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एपीएसईजेड अपनी योजना और कार्यक्रम के अनुसार बंदरगाह को विकसित करने के लिए काम शुरू कर देगी।
अधिकारी ने बताया, “हम समुद्र के बीच ताजपुर बंदरगाह को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें इस संबंध में राज्य की तरफ से वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार है।”
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा पिछले महीने अडाणी समूह के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाए जाने के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट होने के बीच यह बयान आया है।
अडाणी समूह ने हालांकि इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था।
अडाणी पोर्ट्स ने ताजपुर में स्थित बंदरगाह ताजपुर सागर पोर्ट को विकसित करने के उद्देश्य से पिछले साल अक्टूबर में समझौता किया था। यह बंदरगाह राज्य के आर्थिक विकास के लिए प्रमुख अवसंरचनात्मक परियोजना है।
इस संबंध में राज्य सरकार से जवाब मांगा गया। फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

