एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 323 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 51 प्रतिशत बढ़कर 323 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 323 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 31 जुलाई अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 51 प्रतिशत बढ़कर 323 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस तिमाही में राजस्व बढ़ने से उसके लाभ में वृद्धि हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 214 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,404 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,701 करोड़ रुपये थी।

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि 8,316 मेगावाट की परिचालन क्षमता के साथ वह देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी हो गई है। अप्रैल-जून तिमाही में उसने 602.3 करोड़ यूनिट बिजली बेची जो पिछले साल के 355 करोड़ यूनिट की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित सिंह ने बयान में कहा, "हमारी टीम के समर्पण ने लगातार मजबूत वित्तीय एवं परिचालन उपलब्धियां हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।"

कंपनी ने वर्ष 2030 तक सौर, पवन एवं हाइब्रिड (एक ही जगह पर सौर और पवन ऊर्जा) परियोजनाओं के जरिये अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाकर 45 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).