जरुरी जानकारी | अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर शुरुआती कारोबार में नौ प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर सोमवार को सुबह के कारोबार में करीब नौ प्रतिशत चढ़ा।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर सोमवार को सुबह के कारोबार में करीब नौ प्रतिशत चढ़ा।
बीएसई पर सूचीबद्ध अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,445 रुपये पर पहुंच गया। अदाणी पोर्ट्स का शेयर दो प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स का 1.33 प्रतिशत, एसीसी का एक प्रतिशत चढ़ा।
वहीं अदाणी टोटल गैस का शेयर 4.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 774.45 रुपये पर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 4.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 805.60 रुपये पर, अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.38 प्रतिशत लुढ़क कर 2,428.20 रुपये और अदाणी पावर का शेयर 1.45 प्रतिशत फिसलकर 546.50 रुपये पर आ गया।
इससे पहले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिका में हाल ही में लगे आरोपों और अभियोग का जवाब देते हुए शनिवार को कहा था कि समूह सभी नियमों के अनुपालन को लेकर प्रतिबद्ध है और ‘‘हर हमला समूह को मजबूत बनाता है।’’
अमेरिका के न्याय मंत्रालय और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले की अमेरिकी जिला अदालत में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के प्रमुख पदाधिकारियों गौतम अदाणी, सागर अदाणी तथा विनीत जैन के खिलाफ 20 नवंबर 2024 को क्रमशः अभियोग जारी किया और एक दीवानी शिकायत की थी।
एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था।
कंपनी ने कहा कि एजीईएल के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं।
अदाणी समूह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

