जरुरी जानकारी | अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 26 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर गिरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को लगभग 26 प्रतिशत टूट गया।

नयी दिल्ली, दो फरवरी अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को लगभग 26 प्रतिशत टूट गया।

इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

बीएसई में कंपनी का शेयर 26.50 प्रतिशत टूटकर 1,564.70 रुपये पर आ गया। दिन के कारोबार में यह 28.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,513.90 रुपये तक गिरा, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है।

समूह की ज्यादातर अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 6.13 फीसदी की गिरावट आई, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडाणी पावर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई।

हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 5.33 फीसदी और एसीसी के 0.05 फीसदी चढ़े।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\