देश की खबरें | अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दी गर्भवती होने की सूचना

मुंबई, छह जून अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मंगलवार को बताया कि वह गर्भवती है।

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की अभिनेत्री ने इस बाबत किए गए एक ट्वीट में अपने पति फहाद अहमद को भी टैग किया।

अहमद समाजवादी पार्टी के युवा शाखा, 'युवजन सभा' के प्रदेश अध्यक्ष है।

उन्होंने लिखा, "कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाएं एक साथ सुन ली जाती है। हम बहुत धन्य, आभारी और उत्साहित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम एक नयी दुनिया में कदम रखने वाले हैं।"

भास्कर के मुताबिक, वो अक्टूबर में मां बनने वाली हैं।

उन्होंने फरवरी में युवा नेता फहाद अहमद के साथ शादी की थी। भास्कर की आखिरी फिल्म 'जहां चार यार' पिछले साल रिलीज हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)