देश की खबरें | अभिनेत्री संभावना सेठ और भाजपा नेता उषा कोल ‘आप’ में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री संभावना सेठ और मध्य प्रदेश की भाजपा नेता उषा कोल शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।
नयी दिल्ली, 20 जनवरी अभिनेत्री संभावना सेठ और मध्य प्रदेश की भाजपा नेता उषा कोल शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।
दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक की उपस्थिति में दोनों ‘आप’ में शामिल हुईं।
सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर अभिनेत्री सेठ और भाजपा नेता कोल आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।
पाठक ने बताया कि पार्टी का सभी राज्यों में विस्तार हो रहा है। सेठ और कोल के आने से पार्टी को पूरे देश में मजबूती मिलेगी।
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सेठ ने कहा, “आप’ सरकार दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं लोगों के लिए कुछ अच्छा करने के लिए इसमें शामिल हुई हूं।”
मध्य प्रदेश भाजपा की महिला इकाई की उपाध्यक्ष रहीं कोल ने कहा, “हमारे क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित हैं। मैं आम आदमी पार्टी के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहती हूं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

