देश की खबरें | अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने साझा किया सुशांत का लिखा आभार पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ किेये जाने एक दिन बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक पत्र (नोट) की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही, उन्होंने दावा किया कि इसे दिवंगत अभिनेता ने अपने जीवन में कुछ खास चीजों के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिये लिखा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ किेये जाने एक दिन बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक पत्र (नोट) की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही, उन्होंने दावा किया कि इसे दिवंगत अभिनेता ने अपने जीवन में कुछ खास चीजों के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिये लिखा था।

रिया (28) ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे के जरिए एक पानी के बोतल की तस्वीर भी साझा की, जो अभिनेता की 2019 में आयी फिल्म “छिछोरे” के समय की थी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में COVID-19 के 1,171 नए केस, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 13,387 हुई: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने तस्वीर के साथ मीडिया को भेजे अपने एक संदेश में कहा, “यह सुशांत की इकलौती संपत्ति है, जो मेरे पास है।”

दूसरी तस्वीर में ‘‘आभार सूची’’ के शीर्षक वाली एक नोटबुक है, जिसमें सात सीरियल नंबर हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Updates: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 12822 नए मरीज पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख के पार पहुंची.

मानशिंदे के अनुसार चक्रवर्ती की नोटबुक में यह सुशांत ने लिखा था। उन्होंने नोटबुक में लिखी बातें पढ़ते हुए कहा, “मैं अपनी जीवन के लिए आभारी हूं...मेरे जीवन में मुझे जितना प्यार मिल रहा है, मैं उसके लिए भी आभारी हूं।”

मानशिंदे के माध्यम से भेजे गए अपने संदेश में रिया ने कहा, “यह उनकी (सुशांत की) लिखावट है...।”

हालांकि, यह ‘नोट’ कब लिखा गया था इस बारे में मानशिंदे ने कोई जानकारी नहीं दी।

सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\