देश की खबरें | “रोडीज 19” के साथ टीवी पर वापसी करेंगी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती “एमटीवी रोडीज” के 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और उन्होंने कहा है कि वह लोकप्रिय टीवी सीरीज का हिस्सा बनकर खुश हैं।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती “एमटीवी रोडीज” के 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और उन्होंने कहा है कि वह लोकप्रिय टीवी सीरीज का हिस्सा बनकर खुश हैं।

“पेप्सी एमटीवी वासप” जैसे रियलिटी शो और “मेरे डैड की मारुति” सरीखी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली चक्रवर्ती “एमटीवी रोडीज” में प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के साथ एक ‘गैंग लीडर’ के रूप में दिखाई देंगी। कार्यक्रम की मेजबानी सोनू सूद करेंगे।

चक्रवर्ती (30) हाल में “एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड” के ऑडिशन के सिलसिले में दिल्ली आई थीं।

चक्रवर्ती ने बयान में कहा, “'एमटीवी रोडीज - कर्म या कांड' के दिल्ली ऑडिशन में प्रतियोगियों का उत्साह अविश्वसनीय था। यहां आए सभी लड़कियों और लड़कों से मुझे जो प्यार मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं। वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है।”

बहुप्रतीक्षित 19वें सीजन के लिए शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर, प्रगति विहार, नयी दिल्ली में हुए ऑडिशन में पूरे शहर और आसपास के इलाकों के युवा जुटे।

आखिरी बार 2021 में अमिताभ बच्चन की फिल्म “चेहरे” में दिखीं चक्रवर्ती 2020 में पुरुष मित्र अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मृत पाए जाने के बाद विवादों में घिर गई थीं। राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगने के बाद उनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान