देश की खबरें | अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा विवाह के लिए उदयपुर पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस सप्ताह होने वाली अपनी शादी से पहले शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे।
जयपुर, 22 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस सप्ताह होने वाली अपनी शादी से पहले शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे।
शनिवार को विवाह पूर्व समारोह और रविवार को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होने वाले मुख्य समारोह में कई नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है।
परिणीति (34) और चड्ढा (34) अपने परिवारों के साथ उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां से वे अपने होटल के लिए रवाना हुए। शादी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास के भी शनिवार को उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है।
विवाह समारोहों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समारोह में शरीक होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की भी उम्मीद है।
रविवार को होने वाले विवाह समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शरीक हो सकते हैं। परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और नेताओं की मौजूदगी में सगाई की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)