देश की खबरें | द्रमुक के बाद कांग्रेस में रहीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने थामा भाजपा का दामन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले वह कांग्रेस में थीं। आज ही उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले वह कांग्रेस में थीं। आज ही उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरूगन, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम की मौजूदगी में उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़े | Supreme Court on Halal Slaughter of Animals: जानवरों के हलाल वध पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज.

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके आने से तमिलनाडु में पार्टी का विस्तार होगा। अगले साल वहां राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं।

पात्रा ने भाजपा में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘खुशबू संदुर ने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। द्रमुक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद वह कांग्रेस में रहीं। उनकी प्रसिद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य में उनका एक मंदिर तक बनाया गया है। ’’

यह भी पढ़े | CBSE Declared X Compartment Results 2020: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऐसे करें चेक.

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व रहा है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के इर्दगिर्द ही प्रदेश की राजनीति का पहिया घूमता रहा है। दोनों ही दल बारी-बारी से प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। फिलहाल, अन्नाद्रमुक का राज्य की सत्ता पर कब्जा है।

भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है।

खुशबू 2014 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले द्रमुक में थीं।

हाल के दिनों में वह कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग राय जाहिर कर रही थीं। कुछ महीने पहले उन्होंने पार्टी के रुख से इतर नयी शिक्षा नीति का समर्थन किया था।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\