एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश यात्रा की अनुमति मांगने वाली अपनी अर्जी अदालत से वापस ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) को निलंबित करने और विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए दिल्ली की एक अदालत में दायर अपनी अर्जी बुधवार को वापस ले ली।

देश की खबरें | अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश यात्रा की अनुमति मांगने वाली अपनी अर्जी अदालत से वापस ली

नयी दिल्ली,18 मई बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) को निलंबित करने और विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए दिल्ली की एक अदालत में दायर अपनी अर्जी बुधवार को वापस ले ली।

कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की संलिप्तता वाले 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में जैकलीन के खिलाफ जांच की जा रही है।

अभिनेत्री ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत से यह कहते हुए अपनी अर्जी वापस ले ली कि संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होने वाले आईफा सप्ताहांत और पुरस्कार समारोह की तारीखें पहले 17 से 22 मई तक के लिए थीं, जिन्हें अब जून तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

नेपाल और फ्रांस की यात्रा के संबंध में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया कि नेपाल के लिए, कार्यक्रम में शामिल होने का उनका पास रद्द कर दिया गया है और जहां तक फ्रांस की यात्रा की बात है, उन्होंने संतोषजनक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं।

जैकलीन एक श्रीलंकाई नागरिक हैं और 2009 से भारत में रह रही हैं।

ईडी ने उन्हें विदेश यात्रा करने से रोक दिया था और कहा कि उन्हें धनशोधन मामले में चल रही जांच में शामिल होना पड़ सकता है।

अभिनेत्री से ईडी ने चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ जांच के सिलसिले में कई बार पूछताछ की है।

ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था और चंद्रशेखर, उनकी पत्नी तथा छह अन्य को इसमें नामजद किया था।

यह आरोप है कि चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को कई महंगे तोहफे दिये थे, जिनमें कुछ बिल्लियां और एक घोड़ा भी शामिल है।

चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसी कुछ हाईप्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों से ठगी करने का आरोप है।

इस मामले में ईडी ने बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).