एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अभिनेत्री जैकलीन ईडी के समक्ष पेश हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अभिनेत्री जैकलीन ईडी के समक्ष पेश हुईं

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्व में कम से कम तीन बार समन पर पेश नहीं हुईं जैकलीन आज करीब साढ़े तीन बजे ईडी के समक्ष पेश हुईं। 36 वर्षीय जैकलीन एक बार अगस्त में एजेंसी के सामने पेश हुई थीं और तब उन्होंने इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराया था।

ऐसा समझा जाता है कि एजेंसी मामले के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल से जैकलीन का सामना कराने के साथ ही उनका दोबारा बयान दर्ज करना चाहती है।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी इस मामले में धन के लेन-देन से जुड़े तथ्यों को समझना चाहती है जोकि कथित तौर पर जैकलीन से संबंधित हैं।

पिछले सप्ताह अभिनेत्री नोरा फतेही ने इस मामले में ईडी के समक्ष बयान दर्ज कराया था।

चंद्रशेखर और पॉल को हाल ही में ईडी ने गिरफ्तार किया था। दोनों पहले से ही एक स्थानीय जेल में बंद थे क्योंकि उन्हें दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। चंद्रशेखर ने कथित तौर पर जिन्हें ठगा, उनमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कुछ हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल थे।

ईडी ने अगस्त में चंद्रशेखर के कुछ परिसरों पर छापा मारा था और चेन्नई में समुद्र के सामने एक बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारें जब्त की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).