विदेश की खबरें | अभिनेत्री एवं कार्यकर्ता सचीन लिटलफेदर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री एवं कार्यकर्ता सचीन लिटलफेदर का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष की थीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), तीन अक्टूबर अभिनेत्री एवं कार्यकर्ता सचीन लिटलफेदर का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष की थीं।

वेबसाइट ‘वेराएटी’ के अनुसार, उन्हें ‘ब्रेस्ट कैंसर’ था। ‘द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने भी उनके निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया।

गौरतलब है कि वर्ष 1973 में हुए एक विवाद के करीब 50 साल बाद अकादमी ने लिटिलफेदर से माफी मांगी थी और करीब दो सप्ताह पहले ही उनके सम्मान में एक समारोह भी आयोजित किया था।

सचीन लिटलफेदर का जन्म 1946 में कैलिफोर्निया में हुआ था। उनके पिता मूल अमेरिकी और मां यूरोपीय अमेरिकी थीं। उनके माता-पिता ने उनका नाम मैरी लुईस क्रूज रखा था। कॉलेज में उनकी रुचि अमेरिकी मूल (नेटिव) निवासियों के मुद्दों में बढ़ी और 1970 में ‘अलकाट्राज़ द्वीप’ पर कब्जा करने वाले लोगों में भी वह शामिल थीं। इस दौरान ही उन्होंने अपना नाम बदलकर सचीन लिटलफेदर रखा था।

सचीन लिटलफेदर कॉलेज के बाद स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) का हिस्सा बनीं और वहां उनकी मुलाकात अभिनेता मार्लन ब्रैंडो से हुई, जिन्हें मूल अमेरिकियों से जुड़े मुद्दों में रुचि थी।

ब्रैंडो ने मूल अमेरिकियों के मुद्दों के समर्थन में फिल्म ‘गॉड फादर’ में निभाए अपने वीटो कोर्लिओन के किरदार के लिए ऑस्कर पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था। 1973 में ब्रैंडो की ओर से लिटरफेदर उनका ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करने पहुंची थी और अमेरिकी मूल निवासियों की समस्या पर समारोह में उन्हें केवल 60 सेकंड बोलने का मौका दिया गया था।

लिटलफेदर ने तब कहा था, ‘‘ वह बेहद अफसोस के साथ इस बहुत उदार पुरस्कार को स्वीकार नहीं कर सकते। इसकी वजह फिल्म उद्योग में मूल निवासियों के साथ हो रहा व्यवहार है...।’’

लिटलफेदर ने ‘द ट्रायल ऑफ बिली जैक’ (1974) और ‘शूट द सन डाउन’ जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार भी निभाए।

लिटलफेदर ने दावा किया था ऑस्कर में दिए भाषण के बाद हॉलीवुड ने उनका बहिष्कार कर दिया। इसके बाद वह सैन फ्रांसिस्को लौट गईं और मूल निवासियों के मुद्दे उठाने के साथ-साथ थिएटर व स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में काम करना जारी रखा।

इस साल जून में अकादमी ने ऑस्कर समारोह में उस रात उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर माफी मांगी थी। 17 सितंबर को अकादमी संग्रहालय में उनके लिए आयोजित एक कार्यक्रम में लिटलफेदर ने शिरकत भी की थी।

लिटलफेदर के जीवन और बतौर कार्यकर्ता उनके द्वारा किए गए कार्यों पर बना एक वृत्तचित्र ‘सचीन ब्रेकिंग द साइलेंस’ 2021 में रिलीज हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\