एजेंसी न्यूज

अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव ने बढ़ाया कोविड-19 योद्धाओं का मनोबल

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव ने बढ़ाया कोविड-19 योद्धाओं का मनोबल
जमात

भोपाल, 22 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव ने कोरोना वायरस संकट के दौरान स्व-प्रेरणा से जबलपुर शहर के सबसे अधिक प्रभावित इलाके कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र पहुंचकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फिल्म अभिनेता राणा और यादव ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे विपरीत परिस्थितियों में जिस लगन, निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, वह सराहनीय है। दोनों अभिनेताओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फूल और कोल्ड ड्रिंक, मास्क तथा सेनेटाइजर दिये।

उन्होंने शहरवासियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की।

कोतवाली क्षेत्र के लोग अभिनेताओं को देखने के लिए घरों की बालकनी में खड़े थे।

जिला प्रशासन की अनुमति से जबलपुर पहुंचे दोनों अभिनेता ने क्षेत्रवासियों से घर के भीतर रहने और रोजाना तुलसी की नौ पत्तियां खाने की अपील की।

ये दोनों अभिनेता 'दद्दा जी' के नाम से मशहूर अपने आध्यात्मिक गुरु पंडित देव प्रभाकर शास्त्री को मिलने मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हाल ही में आये थे। इस दौरान वह कटनी के पास जबलपुर भी आये। राणा का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुआ था।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले में अब तक सामने आए 26 मामलों में से तीन इसी क्षेत्र के हैं। वहीं जबलपुर जिले में एक मरीज की जान जा चुकी है और छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).