एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हत्या के प्रयास के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलाप्पुझा निवासी एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

देश की खबरें | हत्या के प्रयास के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल गिरफ्तार

त्रिशूर (केरल), 26 जुलाई अलाप्पुझा निवासी एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में अभिनेता विनीत थात्तिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि थात्तिल (45) को 24 जुलाई को एलेक्स नामक एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद एलेक्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि थात्तिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि अभी भी अस्पताल में भर्ती एलेक्स ने कल थात्तिल के खिलाफ शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि थात्तिल पर एलेक्स का कुछ पैसा बकाया था और जब एलेक्स पैसे मांगने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने कहा कि अभिनेता को आज गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).