देश की खबरें | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी : बालीवुड ने दी श्रद्धांजिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, अभिषेक कपूर, एकता कपूर, सारा अली खान, मुकेश छाबड़ा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

मुंबई, 14 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, अभिषेक कपूर, एकता कपूर, सारा अली खान, मुकेश छाबड़ा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

सुशांत (34) पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले सुशांत ने निर्देशक अभिषेक कपूर की 2013 में आई फिल्म ‘काय पो चे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ में भी साथ काम किया था।

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत याद आ रहे हैं।’’

एकता कपूर ने ही 2009 में उन्हें ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में अहम भूमिका दी थी।

अभिषेक कपूर ने कहा कि वह अभी तक सुशांत की मौत को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। कपूर ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ आज एक साल हो गया...अभी तक स्तब्ध हूं। ओम नम: शिवाय।’’

‘‘केदारनाथ’’ में राजपूत के साथ काम करने वाली सारा अली खान ने दिवंगत अभिनेता की एक फोटो साझा की और याद किया कि किस तरह से उन्होंने अभिनय की दुनिया से उनका परिचय कराया।

राजपूत के साथ ‘छिछोरे’ में काम कर चुकी श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘चमकते रहो प्रिय सुशांत।’’

सुशांत के दोस्त एवं ‘कास्टिंग डायरेक्टर’ छाबड़ा ने कहा, ‘‘ अब कुछ भी पहले जैसा नहीं है। जो खालीपन तुम छोड़ गए थे वह अब भी है। उम्मीद है कि तुमसे फिर मिलूंगा। भाई... तुम्हारी याद आती है।’’

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का निर्देशन छाबड़ा ने ही किया था।

फिल्म ‘काय पो छे’ में उनके साथ काम करने वाले राज कुमार राव ने सुशांत की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘भाई... ।’’

फिल्म ‘दिल बेचारा’ की उनकी सह-कलाकार संजना सांघी ने भी सुशांत के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ हमेशा के लिए एक खालीपन..... तुम्हारी याद आती है।’’

‘‘राब्ता’’ में राजपूत के साथ अभिनेत्री रहीं कीर्ति सैनन ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह अब भी आसपास हैं और किसी दिन उनसे मुलाकात होगी।

फिल्म ‘सोनचिरैया’ की उनकी सह-कलाकार भूमि पेडनेकर ने भी अभिनेता को याद करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और लिखा, ‘‘ तारों से लेकर अनजान चीजों तक, तुमने मुझे इस तरह दुनिया दिखाई, जिस तरह मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। मेरे प्यारे जिज्ञासु एसएसआर, उम्मीद करती हूं कि तुम्हें तुम्हारा सुकून मिल गया होगा .... ओम शांति।’’

अभिनेता ताहिर राज भसीन ने भी इंस्टाग्राम पर राजपूत की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ तुम्हारी कभी ना शांत होने वाली जिज्ञासा और बुद्धिमत्ता को याद करते हुए...। बहुत जल्दी चले गए। भगवान करे, तुम हमेशा तारों के बीच बने रहो।’’

अदाकारा एवं ‘पवित्र रिश्ता’ की उनकी सह-कलाकार अंकिता लोखंडे ने भी इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ कई तस्वीरों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ यह हमारा सफर था। फिर मिलेंगे चलते चलते।’’

अभिनेता पुलकित सम्राट ने राजपूत के निधन को ‘‘एक निजी क्षति’’ बताया।

टीवी जगत से फिल्मी दुनिया तक का सफर तय करने वाले सम्राट ने लिखा कि राजपूत अब भी ‘‘ उन लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।’’

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी राजपूत का फोटो साझा किया और लिखा, ‘‘मौत से जो दुख पहुंचता है उसे कोई नहीं भर सकता, प्यार ऐसी यादें छोड़ जाता है जिसे कोई नहीं चुरा सकता। उम्मीद है कि तुम जहां भी होगे शांति से होगे।’’

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) मामले से जुड़े क्रमश: धन शोधन और मादक पदार्थ संबंधी मामले की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\