देश की खबरें | फिल्म 'इमरजेंसी' में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे अभिनेता श्रेयस तलपड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अभिनेता श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 जुलाई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अभिनेता श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म का निर्देशन कर रही हैं और इसकी पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है। इसके अलावा वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी और अभिनेता अनुपम खेर क्रांतिकारी नेता जय प्रकाश (जेपी) नारायण के किरदार में नजर आएंगे।

रनौत ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि श्रेयस तलपड़े जैसे बेहतरीन अभिनेता भी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में काम करने जा रहे हैं।

कंगना रनौत ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्रेयस अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे, जो इंदिरा गांधी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के दौरान एक युवा एवं उभरते नेता थे। वह आपातकाल के नायकों में से एक थे। हम भाग्यशाली हैं, क्योंकि श्रेयस एक बेहतरीन अभिनेता हैं। ’’

‘इकबाल’, ‘गोलमाल’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता तलपड़े ने कहा कि वह पर्दे पर दिवंगत प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने का मौका मिलकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, ‘‘अटल जी सबसे सम्मानित, बुद्धिमान, विद्वान, प्रभावशाली और भारत के साथ-साथ दुनिया भर के सबसे प्रिय नेताओं में से एक हैं। पर्दें पर उनकी भूमिका निभाने का मौका मिलना सम्मान की बात है..निश्चित रूप से यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतर पाऊंगा।’’

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर तलपड़े के किरदार का एक पोस्टर भी जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड