देश की खबरें | ‘न्यू जुआरी ब्रिज’ पर पहुंचने वाले पहले यात्रियों में अभिनेता सतीश कौशिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में ‘न्यू जुआरी ब्रिज’ पर शुक्रवार को यात्रा करने वाले पहले लोगों में अभिनेता सतीश कौशिक भी शामिल थे।
पणजी, 30 दिसंबर गोवा में ‘न्यू जुआरी ब्रिज’ पर शुक्रवार को यात्रा करने वाले पहले लोगों में अभिनेता सतीश कौशिक भी शामिल थे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार शाम जुआरी नदी पर बने दूसरे पुल का उद्घाटन किया।
पुल को यातायात के लिए शुक्रवार को दोपहर एक बजे खोल दिया गया।
पुल का निर्माण करने वाली गोवा पुलिस और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के अधिकारियों ने पहले कुछ यात्रियों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया।
डाबोलिम हवाई अड्डे से पर्यटकों को ले जाने वाली टैक्सी दोपहर एक बजे पुल पार करने वाली पहली सार्वजनिक गाड़ी थी।
बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक को बाद में टैक्सी में देखा गया।
पणजी से लगभग 15 किमी दूर स्थित यह पुल गोवा के उत्तर और दक्षिण जिलों को जोड़ता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)