एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता इडावेला बाबू गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयालम अभिनेता इडावेला बाबू को एक अभिनेत्री के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता इडावेला बाबू गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

कोच्चि (केरल), 25 सितंबर मलयालम अभिनेता इडावेला बाबू को एक अभिनेत्री के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि, उसने बताया कि अदालत द्वारा पहले ही प्रदान की गई अग्रिम जमानत के कारण बाबू को मेडिकल जांच के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के यौन शोषण के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा किसी अभिनेता की यह दूसरी गिरफ्तारी है।

न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को जारी किये जाने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। समिति ने ऐसे मामलों की जांच की थी।

इससे पहले दिन में बाबू पूछताछ के लिए कोच्चि में एसआईटी के सामने पेश हुए। पूछताछ सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और दोपहर करीब एक बजे उनकी गिरफ्तारी की गई।

एर्णाकुलम टाउन नॉर्थ थाने में 28 अगस्त को बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि बाबू ने ‘एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स’ (एएमएमए) की सदस्यता के लिए उनके आवेदन पर चर्चा करने के लिए उन्हें बुलाया था।

अभिनेत्री ने दावा कि इस संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए बाबू ने उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाया, जिसके दौरान उन्होंने (अभिनेता ने) कथित तौर पर उनका यौन शोषण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).