देश की खबरें | अभिनेता हर्षवर्धन राणे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल गृह-पृथक-वास में हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल गृह-पृथक-वास में हैं।

अभिनेता (36) ने सोमवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टरों ने युवक के पेट से सुई, 3 इंच की कील और पेचकस निकाली.

उन्होंने कहा,“ मुझे बुखार और पेटदर्द हुआ तो मैं अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श के लिए गया। वहां उन्होंने कहा कि यह सामान्य वायरल के लक्षण हो सकते हैं, क्योंकि मेरे फेफड़े बिल्कुल ठीक हैं व कोई और लक्षण नहीं दिख रहे थे। उन्होंने तसल्ली के लिए कोविड जांच की।”

राणे ने कहा, “मेरे आरोग्य सेतु एप के मुताबिक अब मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं। तो फिर अब मैं 10 दिन पृथक-वास करुंगा।”

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बीजेपी ने LJP को पीएम मोदी, अमित शाह की तस्वीर और नाम पर वोट मांगने से रोका- रिपोर्ट.

इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि वे अपने प्रशंसकों के साथ एक अच्छी खबर साझा करना चाहते थे लेकिन अभी के लिए उन्होंने यह योजना टाल दी है।

उन्होंने कहा, “मैं अब आप सभी से अच्छी खबर और अच्छे स्वास्थ्य के साथ मिलूंगा।”

राणे अब फिल्म निर्माता बिजॉय नम्बियार की अगली फिल्म “तैश” में पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा और जिम सरभ के साथ नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\