एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मीठी नदी गाद निकासी घोटाले को लेकर अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर बुधवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मीठी नदी गाद निकासी घोटाले को लेकर अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

मुंबई, 28 मई बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर बुधवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में यह दूसरा मौका है जब अभिनेता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि मोरिया और उनके भाई सेंटिनो दक्षिण मुंबई स्थित मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए जहां उनके बयान रिकॉर्ड किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों भाइयों से इस मामले में गिरफ्तार बिचौलिए केतन कदम और एक अन्य आरोपी जय जोशी से उनके संबंध समेत कई चीजों के बारे में पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक, डिनो मोरिया और उनके भाई की फोन के जरिये कई बार कदम से बातचीत हुई।

ईओडब्ल्यू टीम को गिरफ्तार आरोपियों के कुछ संदिग्ध लेन-देन के बारे में भी जानकारी मिली है और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अभिनेता की इन लेन-देन में कोई भूमिका थी।

कदम और जोशी शहर में मीठी नदी से गाद निकालने का काम करने वाले ठेकेदारों को ‘सिल्ट पुशर’ मशीनें और बहुउद्देशीय पोंटून मशीनें किराए पर देने में शामिल थे।

इस महीने की शुरुआत में ईओडब्ल्यू ने शहर से होकर अरब सागर में मिलने वाली नदी से गाद निकालने से संबंधित घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए नगर निकाय के अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि विशेष ‘ड्रेजिंग’ उपकरण किराए पर देने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).