एजेंसी न्यूज

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के मामले में अभिनेता ऐजाज खान 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

खान की वकील नाजनीन खत्री ने उनके लिए जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज करते हुए कहा कि उनका अपराध जमानती नहीं है जिसके लिए उन पर आईपीसी की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के मामले में अभिनेता ऐजाज खान 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में
जमात

मुंबई, 19 अप्रैल फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार अभिनेता ऐजाज खान को रविवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया जिसने खान को 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

खान की वकील नाजनीन खत्री ने उनके लिए जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज करते हुए कहा कि उनका अपराध जमानती नहीं है जिसके लिए उन पर आईपीसी की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में दिखाई दे चुके खान को फेसबुक लाइव सेशन के दौरान की गयी टिप्पणी के सिलसिले में शनिवार को खार थाने में बुलाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

खार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कबदुले ने कहा, ‘‘अभिनेता को बांद्रा महानगर अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें 24 अप्रैल तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अब उन्हें बांद्रा थाने में हवालात में रखा जाएगा। हम मामले में आगे जांच कर रहे हैं।’’

इससे पहले ऐजान खान को पिछले साल जुलाई में कुछ आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने तब कहा था कि इन वीडियो से कथित तौर पर समुदायों के बीच शत्रुता पैदा हो सकती है।

इससे पहले खान को अक्टूबर 2018 में कथित रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).