विदेश की खबरें | सूडान में कार्यकर्ताओं ने सेना के साथ सत्ता-साझेदारी के सुझाव को खारिज किया, हड़ताल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लोकतंत्र की ओर हस्तांतरण के लिए असैन्य सरकार लाने के लिहाज से आंदोलन शुरू किया गया है। देश के मुख्य राजनीतिक दल के एक नेता ने सैन्य नेतृत्व पर गलत मंशा से बातचीत करने का आरोप लगाया।

लोकतंत्र की ओर हस्तांतरण के लिए असैन्य सरकार लाने के लिहाज से आंदोलन शुरू किया गया है। देश के मुख्य राजनीतिक दल के एक नेता ने सैन्य नेतृत्व पर गलत मंशा से बातचीत करने का आरोप लगाया।

सूडान की सेना ने 25 अक्टूबर को सत्ता पर कब्जा कर लिया था और अंतरिम प्रशासन को भंग करते हुए दर्जनों सरकारी अधिकारियों एवं नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

सेना के सत्ता पर कब्जे ने लोकतांत्रिक शासन की ओर देश के अस्थिरतापूर्ण हस्तांतरण की प्रक्रिया को बाधित कर दिया है। इससे करीब दो साल पहले विद्रोह की वजह से लंबे समय से काबिज निरंकुश उमर अल-बशीर और उनकी इस्लामवादी सरकार को हटना पड़ा था।

इस सैन्य तख्तापलट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाएं देखने को मिलीं और खारतूम तथा सूडान के अन्य शहरों में सड़कों पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गये।

इस घटनाक्रम के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पहले ही अशांत इस अफ्रीकी क्षेत्र को और अस्थिरता की ओर ले जाने वाले संकट से बाहर निकलने के लिए मध्यस्थता के प्रयास तेज कर दिये हैं।

अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह की अगुवाई करने वाले सूडानीज प्रोफेशनल्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को कहा कि सेना और असैन्य नेताओं के बीच नये सिरे से समझौते के प्रस्ताव वाली मध्यस्थता पहल देश के संकट को और बढ़ाएगी।

संगठन ने तब तक प्रदर्शन करते रहने का संकल्प लिया, जब तक लोकतंत्र की ओर हस्तांतरण के वास्ते पूर्ण रूप से असैन्य सरकार आसीन नहीं हो जाती।

एपी

माधव

0611 1829

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\