विदेश की खबरें | अमेरिका में स्कूलों में मास्क पहनने के आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन के बुधवार को दिए इस आदेश के जवाब में शिक्षा विभाग ने फ्लोरिडा, टेक्सास, आयोवा और रिपब्लिकन नेताओं के नेतृत्व वाले अन्य राज्यों में नीतियों से लड़ने के लिए अपने असैन्य अधिकारों का इस्तेमाल करने की संभावना जतायी है। इन राज्यों ने निजी स्कूलों में कक्षाओं में मास्क लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
बाइडन के बुधवार को दिए इस आदेश के जवाब में शिक्षा विभाग ने फ्लोरिडा, टेक्सास, आयोवा और रिपब्लिकन नेताओं के नेतृत्व वाले अन्य राज्यों में नीतियों से लड़ने के लिए अपने असैन्य अधिकारों का इस्तेमाल करने की संभावना जतायी है। इन राज्यों ने निजी स्कूलों में कक्षाओं में मास्क लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिक्षा मंत्री माइगेल कोर्डोना को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छात्रों की रक्षा करने में नाकाम रहने वाले राज्यों के खिलाफ ‘‘सभी उपलब्ध हथकंड़ों का आकलन’’ करने को कहा है।
इस बीच बाइडन ने बुधवार को घोषणा की कि नर्सिंग होम को संघीय मेडिकेयर और मेडिकेड निधि हासिल करने के लिए अपने कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप किसी नर्सिंग होम में जाते हैं, वहां रहते या काम करते हैं, तो आपको टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों से कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा नहीं होना चाहिए।’’
संघीय आंकड़ों के अनुसार, नर्सिंग होम के हजारों कर्मियों ने कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक नहीं ली है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

