सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं को दुष्कर्म, हत्या की धमकी देने वाले पर कार्रवाई होगी: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को दुष्कर्म और हत्या की धमकी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
नयी दिल्ली, 27 मार्च : दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को दुष्कर्म और हत्या की धमकी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस की यह टिप्पणी एक महिला द्वारा ट्विटर के जरिये की गई शिकायत का संज्ञान लेने के बाद आई है. शुक्रवार को जारी ट्वीट में महिला ने दावा किया था कि विपुल सिंह नाम का एक शख्स सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं को बलात्कार और हत्या की धमकी से संबंधित पोस्ट कर रहा है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव खत्म महंगाई शुरू, देश की जनता को ठगा जा रहा है
महिला ने यह भी दावा किया कि वह आदमी नजफगढ़ इलाके का है. दिल्ली पुलिस ने जवाब में लिखा, “मामले का संज्ञान लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

