देश की खबरें | प्रदर्शनकारियों को नोटिस देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की जाये: कांग्रेस

मंगलुरु, 17 अक्टूबर कांग्रेस नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य इवान डिसूजा ने सोमवार को पथकर द्वार का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को उनके घर जाकर नोटिस देने वाले एक पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए डिसूजा ने कहा कि यह कृत्य उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पुलिस की इस कार्रवाई पर मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग खुद संज्ञान ले।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कन्नड़ सांसद नलिन कुमार कतील को स्पष्ट करना चाहिये कि वादे के अनुरूप टोल फाटक को बंद करने में देरी के पीछे की क्या वजह है।

डिसूजा ने कहा कि सुरथकल टोल फाटक विरोधी समिति की ओर से 18 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का कांग्रेस समर्थन करेगी।

इस बीच दक्षिण कन्नड़ से सांसद ने कहा कि पुलिस को नोटिस देने के लिए शनिवार को आधीरात में कार्यकर्ताओं के घर नहीं जाना चाहिए था।

एक बयान में सांसद ने कहा कि ना तो वह और ना ही भाजपा विधायकों ने पुलिस से नोटिस देने के लिए कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)