रियो पुलिस की बस्ती पर कार्रवाई, कम से कम 18 लोगों की मौत
हाल में शहर में पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है. रियो के अधिकारियों ने कहा कि कॉम्प्लेक्सो डो अलेमाओ में पुलिस के साथ टकराव में एक पुलिस अधिकारी और एक महिला के साथ ही 16 संदिग्ध अपराधी मारे गए.
हाल में शहर में पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है. रियो के अधिकारियों ने कहा कि कॉम्प्लेक्सो डो अलेमाओ में पुलिस के साथ टकराव में एक पुलिस अधिकारी और एक महिला के साथ ही 16 संदिग्ध अपराधी मारे गए. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कार्रवाई में कारों को चुराने, बैंकों को लूटने और आसपास के इलाकों पर हमला करने वाले एक आपराधिक गिरोह को निशाना बनाया गया था. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अपराधियों और पुलिस के बीच भीषण गोलीबारी और इलाके में पुलिस हेलीकॉप्टरों को उड़ान भरते हुए देखा गया.
रियो की पुलिस ने घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में भी लक्ष्य को साधने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया था. वीडियो में बस्ती से विमान पर गोलियां चलने का दृश्य भी दिख रहा है. घटनास्थल पर पत्रकारों ने निवासियों को लगभग 10 शवों को ले जाते हुए देखा, जबकि लोग जोर-जोर से कह रहे थे, ‘‘हमें शांति चाहिए.’’ रियो पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ अपराधियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए पुलिस अधिकारियों की वर्दी पहनी थी. रियो राज्य के गवर्नर के क्लॉडियो कास्त्रो ने पुलिस अधिकारी की मौत पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया. यह भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis: दिनेश गुणेवर्दना बने श्रीलंका के नए PM, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कैबिनेट मंत्रियों को दिलाई शपथ
कास्त्रो ने कहा, ‘‘मैं अपनी पूरी ताकत से अपराध से लड़ना जारी रखूंगा. हम अपने राज्य के लोगों को शांति और सुरक्षा की गारंटी देने के मिशन से पीछे नहीं हटेंगे.’’ पुलिस की इस कार्रवाई के समन्वयकों में से एक फैब्रिसियो ओलिवेरा ने कहा कि अधिकारियों को आशंका है कि कॉम्प्लेक्सो डो अलेमाओ में शुक्रवार को भी हिंसा हो सकती है. ओलिवेरा ने कहा, ‘‘हमारे अनुभव बताते हैं कि इस तरह की कार्रवाई के बाद पुलिस पर हमले होते हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

