एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वाद्रा के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई, सत्य की जीत होगी: सुरजेवाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने को बृहस्पतिवार को उत्पीड़न की कार्रवाई करार दिया और दावा किया कि ऐसा सिर्फ झूठे विमर्श को बरकरार रखने के लिए किया गया है।

देश की खबरें | वाद्रा के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई, सत्य की जीत होगी: सुरजेवाला

नयी दिल्ली, 17 जुलाई कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने को बृहस्पतिवार को उत्पीड़न की कार्रवाई करार दिया और दावा किया कि ऐसा सिर्फ झूठे विमर्श को बरकरार रखने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस भूमि सौदे में कुछ भी गलत नहीं हुआ है और आखिरकार सत्य की जीत होगी।

ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति एवं कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्री रॉबर्ट वाद्रा के पीछे पड़ना मोदी सरकार द्वारा धमकाने और उत्पीड़न का एक और कुत्सित प्रयास है, जो बुरी तरह विफल होगा।’’

उन्होंने दावा किया कि शिकोहपुर (गुड़गांव) के मामले में, जरा भी अवैधता या अपराध की गुंजाइश नहीं दिखती।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘संपत्ति (इस मामले में 3.5 एकड़ ज़मीन) की बिक्री और खरीद कब से अवैध या आपराधिक हो गई? क्या एक इंच सरकारी जमीन आवंटित की गई थी? उत्तर है नहीं।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘क्या रॉबर्ट वाद्रा को 'भूमि उपयोग परिवर्तन' के लिए कोई लाइसेंस दिया गया था? उत्तर है नहीं। क्या किसी स्टाम्प शुल्क की चोरी की गई? उत्तर है नहीं।।क्या जमीन की बिक्री या खरीद या भूमि परिवर्तन के लिए किसी कानून, नियम या विनियम का उल्लंघन किया गया था? उत्तर है नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रॉबर्ट वाद्रा या उनकी कंपनी उस जमीन के मालिक हैं या उन्होंने उस पर कोई इमारत बनाई है? उत्तर है नहीं। जमीन और लाइसेंस का मालिक कौन है? उत्तर है डीएलएफ और पिछले 12 वर्षों से है।’’

कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया कि तो फिर, अपराध क्या है?

उन्होंने दावा कि अपराध सिर्फ यह है कि ‘‘झूठे उत्पीड़न की फैक्ट्री’’ को झूठे विमर्श बरकरार रखने पड़ते हैं।

सुरजेवाला ने इस बात पर जोर दिया कि सत्य की जीत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).