देश की खबरें | आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का नहीं हो राजनीतिकरण : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आतंकवाद से निपटने में केंद्र के प्रयासों के प्रति अपना पूरा समर्थन जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे हालात में पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए और इन कोशिशों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

लखनऊ, आठ मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आतंकवाद से निपटने में केंद्र के प्रयासों के प्रति अपना पूरा समर्थन जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे हालात में पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए और इन कोशिशों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जैसा कि हर पार्टी ने कहा है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ हैं।"

यादव ने यह टिप्पणी बुधवार को भारतीय सेना द्वारा 'आपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाये जाने को लेकर की है।

यादव ने सैन्य अभियानों का राजनीतिकरण नहीं किए जाने की जरुरत पर बल देते हुए कहा, "इस तरह के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों का इस्तेमाल किसी भी पार्टी द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह एक राष्ट्रीय प्रयास बना रहे।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "हम आगामी सर्वदलीय बैठक में अपने सुझाव साझा करेंगे। लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए- आतंकवाद का पूरी तरह सफाया होना चाहिए, हमारी सीमाएं सुरक्षित होनी चाहिए और हमारे सैनिकों का मनोबल ऊंचा होना चाहिए।"

सपा अध्यक्ष ने भारतीय सुरक्षाबलों की सराहना की और उन्हें दुनिया में 'सबसे बहादुर' बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक की भीषण गर्मी में भी सरहदों की रक्षा करते हैं। दुनिया में बहुत कम सेनाएं ऐसी कठिन परिस्थितियों में काम करती हैं।

उन्होंने नेपाल की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में अवैध अतिक्रमण और कुछ मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की तरफ इशारा करते हुए भारतीय जनता पार्टी का नाम लिये बगैर कहा, "जब देश बाहरी खतरों का सामना कर रहा है, तो यह अन्याय या अनावश्यक कार्रवाई का समय नहीं है। सरकार को ऐसे कदमों से बचना चाहिए जो गलत संदेश देते हों।"

प्रदेश सरकार ने हाल ही में नेपाल की सीमा से सटे बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज और पीलीभीत समेत कई जिलों में 100 से ज्यादा मदरसों को अवैध करार देते हुए बंद कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू