देश की खबरें | नौसेना अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सीबीआई जांच पर निर्भर करेगी : बल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सीबीआई द्वारा नौसेना के चार अधिकारियों के खिलाफ कथित घूस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाबत नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई एजेंसी के जांच निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

सीबीआई ने पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर आपूर्ति करने के नाम पर कथित तौर पर 6.76 करोड़ रुपये के सात फर्जी बिल बनाने के आरोप में नौसेना के चार अधिकारियों और 14 अन्य खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | बिहार सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की CBI जांच के लिए सीएम नीतीश कुमार, पीएम मोदी से कर सकते हैं बात.

सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक, इन सभी नौसेना अधिकारियों ने अपने पद का गलत दुरूपयोग कर धोखाधड़ी की और सरकारी खजाने को लूटा तथा आर्थिक लाभ उठाया।

सीबीआई ने बुधवार को इस बाबत चार राज्यों में 28 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की PM शेख हसीना को दी ईद-उल-अजहा की बधाई.

भारतीय नौसेना ने ट्वीट किया, '' मीडिया में आयी कुछ खबरों के मुताबिक, फर्जी बिल बनाने के मामले में सीबीआई ने नौसेना के चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे मामलों में नौसेना हर्गिज बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाती है। जांच अभी शुरुआती चरण में है।''

उन्होंने कहा, '' व्यक्तियों के दोष को स्थापित किया जाना अभी बाकी है। इन मामले में आगे की कार्रवाई सीबीआई के जांच निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)