खेल की खबरें | स्पेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने विश्व कप चैंपियन टीम का स्वागत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सांचेज ने कहा, ‘‘आपने कुछ बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जो लड़कियां आपको देखती हैं, वे फुटबॉल को एक ऐसी जगह के रूप में देखती हैं जहां वे एथलेटिक और व्यक्तिगत रूप से विकसित हो सकती हैं।’’
सांचेज ने कहा, ‘‘आपने कुछ बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जो लड़कियां आपको देखती हैं, वे फुटबॉल को एक ऐसी जगह के रूप में देखती हैं जहां वे एथलेटिक और व्यक्तिगत रूप से विकसित हो सकती हैं।’’
मैड्रिड में फुटबॉल टीम के साथ फोटो खिंचवाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी सभी मोर्चों पर महिलाओं की सदी होगी, और पुरुषों तथा महिलाओं के बीच प्रभावी समानता की सदी होगी।’’
सांचेज ने कहा कि टीम की सदस्यों को रविवार को सिडनी में फाइनल में इंग्लैंड पर उनकी 1-0 की जीत के सम्मान में स्पेन के खेल उपलब्धि के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकार सांचेज की वामपंथी सरकार की आधारशिला रहे हैं लेकिन स्पेन की महिला विश्व कप की सफलता का फीका हुआ जब स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष लुई रूबियालेस ने पदक वितरण समारोह के दौरान जेनी हर्मोसो के होठों को जबरन चूम लिया।
यह दावा करने के बाद कि जिन लोगों ने उनके चुंबन की आलोचना की, वे ‘बेवकूफ और मूर्ख लोग’ थे, रूबियालेस को सोमवार को माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सांचेज ने मंगलवार को बाद में कहा, ‘‘हमने जो देखा वह अस्वीकार्य है। रूबियालेस द्वारा मांगी गई माफी पर्याप्त नहीं है, मैं उन्हें अनुचित कहूंगा, इसलिए हम सभी ने जो देखा उसे स्पष्ट करने के लिए उन्हें आगे कदम उठाना जारी रखना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)