खेल की खबरें | एसीटी 2023 : पाकिस्तान और जापान ने 3 . 3 से ड्रॉ खेला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और जापान ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के राउंड रॉबिन मैच में रविवार को 3 . 3 से ड्रॉ खेला ।
चेन्नई, छह अगस्त पाकिस्तान और जापान ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के राउंड रॉबिन मैच में रविवार को 3 . 3 से ड्रॉ खेला ।
इससे दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं । पाकिस्तान पांचवें और जापान चौथे स्थान पर है ।
दोनों टीमों ने शुरू ही से आक्रामक रूख बनाये रखा । पाकिस्तान के लिये नौवे मिनट में अब्दुल राणा ने गोल किया । मोहम्मद खान के शॉट को जापानी गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन राणा ने रिबाउंड पर गोल दागा ।
जापान के लिये चार मिनट बाद सेरेन तनाका ने बराबरी का गोल दाग दिया ।
दूसरे क्वार्टर में मोहम्मद खान ने पाकिस्तान के लिये दूसरा गोल कर दिया ।
दूसरे हाफ में जापान ने जवाबी हमले बोले और योसेइ काटो ने बराबरी का गोल दागा । तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले जापान के कप्तान मसाकी ओहाशी ने एक और गोल करके टीम को बढत दिला दी ।
आखिरी क्वार्टर में जापान का फोकस सिर्फ गेंद पर कब्जा बनाये रखने पर रहा । पाकिस्तान को 55वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर मोहम्मद खान ने बराबरी का गोल दागा ।
पाकिस्तान का सामना सोमवार को चीन से होगा जबकि जापान की टक्कर मलेशिया से होगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

