देश की खबरें | भारत के शुक्ला समेत एक्सिओम-4 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष यात्रा से पहले ‘क्वारंटीन’ किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा रहे तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को पृथकवास (क्वारंटीन) में भेज दिया गया है। अमेरिका स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी ने रविवार को यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा रहे तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को पृथकवास (क्वारंटीन) में भेज दिया गया है। अमेरिका स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी ने रविवार को यह घोषणा की।

एक्सिओम-4 मिशन एक्सिओम स्पेस, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक संयुक्त प्रयास है और इसे फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से ड्रैगन अंतरिक्ष यान के माध्यम से आठ जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:41 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा।

एक्सिओम-4 मिशन पहला मिशन है जिसके माध्यम से कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जाएगा।

‘एक्सिओम स्पेस’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘चालक दल पृथकवास पर जा रहा है। उनके जाने से पहले, एक्सिओम स्पेस के कर्मचारी जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। चालक दल को विदाई देना एक परंपरा है जो चालक दल के अपने मिशन पर जाने से पहले कर्मचारियों के समर्पण और अथक प्रयासों को सम्मान देता है।’’

गगनयान के लिए नामित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक शुक्ला, एक्स-4 के पायलट होंगे, जबकि पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक पैगी व्हिटसन वाणिज्यिक मिशन के कमांडर होंगे।

शुक्ला ने इस मौके पर कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि यह मिशन सफल होगा।’’

इसरो ने शुक्ला को इस मिशन का हिस्सा बनाने के लिए 550 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स