एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एक्मे सोलर ने 3.1 गीगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का ऑर्डर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने झेजियांग नारदा और ट्रिना एनर्जी से उच्च दक्षता वाले ऊर्जा भंडारण समाधान खरीदने के लिए 3.1 गीगावाट घंटे (जीडब्ल्यूएच) से अधिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) का ऑर्डर दिया है।

जरुरी जानकारी | एक्मे सोलर ने 3.1 गीगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का ऑर्डर दिया

नयी दिल्ली, सात जुलाई एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने झेजियांग नारदा और ट्रिना एनर्जी से उच्च दक्षता वाले ऊर्जा भंडारण समाधान खरीदने के लिए 3.1 गीगावाट घंटे (जीडब्ल्यूएच) से अधिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) का ऑर्डर दिया है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह भारत में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की अब तक की सबसे बड़ी खरीद में से एक है। यह एक्मे सोलर की कई नवीकरणीय ऊर्जा एफडीआरई (फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी) और बैटरी से जुड़ी परियोजनाओं में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के उपयोग का समर्थन करेगी। ये परियोजनाएं अगले एक से डेढ़ साल में देश के कई राज्यों में चालू होने वाली है।

चालू वित्त वर्ष में अगले चार से आठ महीनों में चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति की योजना बनाई गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन प्रणालियों का ऑर्डर मूल्य बजटीय लागत के भीतर है।

इससे तकनीकी प्रदर्शन और आपूर्तिकर्ता भरोसा पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूंजीगत व्यय के मोर्चे पर दक्षता प्राप्त होती है।

इसके अलावा, इन प्रणालियों की शीघ्र खरीद से परियोजनाओं के लागू होने की समयसीमा में तेजी आएगी और समय पर राजस्व प्राप्ति संभव होगी।

यह महत्वपूर्ण ऑर्डर भारत के सबसे तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में से एक में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में तेजी लाने और ग्रिड स्थिरता बढ़ाने के लिए एक्मे सोलर की प्रतिबद्धता को बताता है।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रही एक्मे सोलर की परिचालन क्षमता 2,890 मेगावाट है तथा 4,080 मेगावाट क्षमता क्रियान्वयन के विभिन्न स्तरों पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).