एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में तीन व्यक्तियों पर फेंका तेजाब, तीनों झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कंधमाल जिले में बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे तीनों झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में तीन व्यक्तियों पर फेंका तेजाब, तीनों झुलसे

फुलबनी, 28 दिसंबर ओडिशा के कंधमाल जिले में बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे तीनों झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि झुलसे हुए लोगों की पहचान चंद्र मोहंती, सूरज मोहंती और राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में मास्टरपाड़ा चौराहे पर जब ये तीनों बातचीत कर रहे थे तब प्रमोद नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने अचानक तीनों पर तेजाब फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा।

उन्होंने बताया कि फुलबनी पुलिस ने उन चारों को भीड़ से निकाला तथा उन्हें कंधमाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि झुलस गये लोगों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

फुलबनी के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी सुप्रसन्ना मलिक ने बताया कि झुलसे हुए लोगों तथा आरोपी के बीच पुरानी दुश्मनी को इस घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).