देश की खबरें | दोस्त के भाई से दी गयी राशि वापस मांगने गये व्यक्ति पर डाला तेजाब, आंशिक रूप से झुलसा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में दी गयी धनराशि वापस मांगने गए एक व्यक्ति पर उसके दोस्त के भाई एवं परिजनों ने कथित रूप से तेजाब डाल दिया जिससे वह आंशिक रूप से झुलस गया।
जींद (हरियाणा), दो जून हरियाणा के जींद में दी गयी धनराशि वापस मांगने गए एक व्यक्ति पर उसके दोस्त के भाई एवं परिजनों ने कथित रूप से तेजाब डाल दिया जिससे वह आंशिक रूप से झुलस गया।
शहर थाने की जांच अधिकारी गीता देवी ने बताया कि भूपेंद्र नगर के सुनील ने शिकायत दर्ज करायी है कि एक जून को उसने अपने दोस्त मिथुन को किसी काम के सिलसिले में नौ हजार रुपये दिए थे लेकिन उसने वह काम नहीं किया और अपना फोन भी बंद कर लिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार सुनील अपना पैसा मांगने मिथुन के भाई दलशेर की फैक्टरी पर चला गया और वहां उसकी दलशेर के साथ कहासुनी हो गई।
पुलिस के मुताबिक उसी दौरान दलशेर की मां कमला भी वहां पर पहुंच गई जिसने दलशेर के कहने पर उस पर तेजाब की कैन डालने की कोशिश की, ऐसे में उसकी कुछ बूंदे उसकी नाक पर गिर गईं।
पुलिस के अनुसार सुनील को उसके परिवार एवं पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। सुनील गुरुग्राम फैक्टरी में ड्राइवर की नौकरी करता है और वह तबीयत खराब होने के कारण वह अपने घर आया हुआ था।
शहर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मिथुन, दलशेर, उनकी मां कमला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गीता देवी ने बताया कि सुनीलने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)