UP Acid Attack: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक तरफा प्यार के चलते दो किशोरियों पर तेजाब से हमला
बागपत के रोशनगढ़ गांव में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बहनों पर तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी बड़ी बहन से एक तरफा प्यार करता था.
बागपत (उत्तर प्रदेश), 15 दिसंबर : बागपत के रोशनगढ़ गांव में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बहनों पर तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी बड़ी बहन से एक तरफा प्यार करता था. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई. तरन्नुम (16) और मंतासा (14) जब सो रही थीं, तभी मुरसलीन ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया और वहां से फरार हो गया.
दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उन्हें बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें : गुजरात सरकार ने न्यायालय के फैसले के बाद कोविड से मौत के 22,000 मामलों में मुआवजा दिया
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बड़ी बेटी का पिछले एक साल से लगातार पीछा कर रहा था. पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

