एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती और उसके भाई पर तेजाब से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने स्टेडियम के सामने खड़ी युवती और उसके भाई पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गये।

देश की खबरें | युवती और उसके भाई पर तेजाब से हमला

लखनऊ, तीन जुलाई राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने स्टेडियम के सामने खड़ी युवती और उसके भाई पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गये।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) दुर्गेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग पौने आठ बजे सआदतगंज निवासी 21 वर्षीय एक युवती अपने भाई के साथ चौक थाना क्षेत्र स्थित स्टेडियम के सामने कहीं जाने के लिये खड़ी थी, तभी एक अज्ञात युवक ने उन दोनों पर तेजाब फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में लड़की और उसका भाई घायल हो गये तथा दोनों को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

कुमार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये तीन टीम गठित की गयी हैं तथा सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही अभियुक्त का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

परिजनों के मुताबिक, लड़की अपने भाई के साथ मेडिकल कॉलेज जाने के लिए स्टेडियम के पास ऑटोरिक्शा से उतरी थी तभी एक युवक ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).