खेल की खबरें | अचिंता शेयुली विश्व चैंपियनशिप के पुरुषों के 73 किग्रा ग्रुप डी में आठवें स्थान पर रहे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक अचिंता शेयुली शुक्रवार को यहां विश्व चैंपियनशिप के पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग के ग्रुप डी में निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे।
रियाद, आठ सितंबर राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक अचिंता शेयुली शुक्रवार को यहां विश्व चैंपियनशिप के पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग के ग्रुप डी में निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे।
शेयुली अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रहे।
शेयुली ने इस दौरान तीन असफल प्रयास किये। उन्होंने स्नैच वर्ग में दो और क्लीन एंव जर्क में एक असफल प्रयास किया। उन्होंने 285 किग्रा (130 किग्रा + 155 किग्रा) का भार उठाया।
जूनियर विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता इस 21 साल के खिलाड़ी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कुल 313 किग्रा (स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंव जर्क में 173 किग्रा) है।
पुरुषों की 73 किग्रा स्पर्धा में अन्य भारतीय भारोत्तोलक, नारायण अजित शनिवार को चुनौती पेश करेंगे क्योंकि उनका नाम ग्रुप सी में है।
भारोत्तोलकों को उनकी प्रविष्टि के आधार पर विभिन्न ग्रुप में रखा जाता हैं।
यह विश्व चैंपियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए दो अनिवार्य क्वालीफाइंग स्पर्धाओं में से एक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

