खेल की खबरें | फिटनेस स्तर सुधारने का पहला लक्ष्य हासिल कर लिया : महिला हॉकी कोच मारिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शनिवार को कहा कि टीम ने खिलाड़ियों का फिटनेस स्तर बेहतर करने का प्राथमिक लक्ष्य हासिल कर लिया है चूंकि कोरोना महामारी के बीच इस सत्र में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हुई है ।

बेंगलुरू, 12 दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शनिवार को कहा कि टीम ने खिलाड़ियों का फिटनेस स्तर बेहतर करने का प्राथमिक लक्ष्य हासिल कर लिया है चूंकि कोरोना महामारी के बीच इस सत्र में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हुई है ।

भारतीय टीम ने फरवरी से कोई मैच नहीं खेला है । फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे से आने के बाद टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर शिविर में थी जो शनिवार को खत्म हो गया ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series: डेविड वार्नर के बाद यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ीं मुश्किलें.

मारिन ने कहा ,‘‘हमारा एक लक्ष्य फिटनेस का स्तर बेहतर करना था जो पूरा हो गया । पिछले कुछ सप्ताह में हमने जूनियर पुरूष टीम के साथ भी कुछ सत्र किये ताकि अपनी रफ्तार और कौशल को आजमाया जा सके । मैं टीम की प्रगति से बहुत खुश हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमने समय का पूरा उपयोग किया और हमारा फोकस ओलंपिक पर ही । उम्मीद है कि अगले साल की शुरूआत में कुछ अच्छे मैच खेल सकेंगे जिससे तैयारियों का आकलन हो जायेगा । इसके बाद हम ओलंपिक के लिये रणनीति बना सकेंगे ।’’

यह भी पढ़े | निंदात्मक भाषण के लिए फिल्म से हटाए गए क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह.

कोच ने कहा कि खिलाड़ियों को ब्रेक से मानसिक थकान से उबरने में मदद मिलेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले साढे चार महीने में खिलाड़ियों ने बिना कोई शिकायत किये काफी मेहनत की है । चाहे बायो बबल में रहना हो या परिवार से इतनी दूर लंबे समय तक रहने की बात हो । मैं खिलाड़ियों के रवैये से बहुत खुश हूं । इस ब्रेक से उन्हें मानसिक थकान से उबरने में मदद मिलेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान