एजेंसी न्यूज

UP: सहारनपुर में महिलाओं से छेड़खानी का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना इलाके में महिलाओं से छेड़खानी और धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

UP: सहारनपुर में महिलाओं से छेड़खानी का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

सहारनपुर (उप्र), 18 दिसंबर : सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना इलाके में महिलाओं से छेड़खानी और धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

युवक का एक वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उसे गिरफ़्तार किया गया. वीडियो में वह महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के साथ ही चाकू से सरेआम गर्दन काटने की धमकी देते देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें : केरल हाई कोर्ट ने पूछा- नोटिस दिए जाने के बावजूद आरबीआई पेश क्यों नहीं हुआ?

पुलिस अधीक्षक (शहर) संजीव मांगलिक ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि थाना कुतुबशेर इलाके का निवासी युवक अक्सर अपने हाथों में धारदार हथियार लिए घूमता रहता और आने वाली महिलाओं से छेड़खानी करता और अश्लील इशारे करता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).