एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हत्या के मामले में वांछित आरोपी 31 वर्ष बाद पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 62 वर्षीय आरोपी को 31 साल बाद पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हत्या के मामले में वांछित आरोपी 31 वर्ष बाद पकड़ा गया

मुंबई, 31 दिसंबर मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 62 वर्षीय आरोपी को 31 साल बाद पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान दीपक भिसे के तौर पर की गई है जिसपर 1989 में राजू चिकना नाम के व्यक्ति की हत्या और धर्मेंद्र सरोज की हत्या का प्रयास करने का आरोप है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भिसे को 1992 में जमानत मिल गई थी लेकिन उसके बाद वह कभी भी अदालत में पेश नहीं हुआ, इसपर अदालत ने 2003 में उसे फरार घोषित कर दिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस जब भी कांदिवली के तुलस्करवाड़ी में भिसे के आवासीय पते पर जाती थी तो स्थानीय लोग उसे कहते थे कि शायद भिसे की मौत हो गई है। हम फिर भी उसकी तलाश करते रहे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस को किसी तरह भिसे की पत्नी के मोबाइल फोन का नंबर मिल गया और इसके बाद नालासोपारा में भिसे का पता लगा लिया गया और उसे शुक्रवार रात पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि भिसे अपने परिवार के साथ इस इलाके में बस गया था और जीवनयापन के लिए पेड़ काटने के ठेके लेता था।

कांदिवली थाने के उप-निरीक्षक नितिन साटम ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र अब 62 साल है। मामले में जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).