देश की खबरें | पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार, संवेदनशील दस्तावेज बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 26 अगस्त कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आरोपी बिहार का रहने वाला है।
कोलकाता पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हावड़ा जिले में उसके घर से शुक्रवार को पकड़ा।
अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे देश की सुरक्षा के लिए घातक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया।’’
उन्होंने बताया कि आरोपी को कई घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके मोबाइल फोन से तस्वीरों, वीडियो और ऑनलाइन चैट (संवाद) के रूप में खुफिया जानकारी मिली। यह जानकारी उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को भेजी थी।’’
कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी पहले दिल्ली में रहता था।
उन्होंने बताया कि आरोपी को आज शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)