देश की खबरें | ओडिशा में नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जाजपुर (ओडिशा), 24 अगस्त ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जाजपुर जिले के ही उत्तम सिंह के रूप में हुई है।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सोमवार रात उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली सो रही थी तभी सिंह खिड़की तोड़कर कमरे में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता की मां ने टोमका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

टोमका थाने की प्रभारी निरीक्षक प्रमोदिनी साहू ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों का सुकिंदा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\