एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कौशांबी में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके दोनों पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

देश की खबरें | कौशांबी में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी

कौशांबी, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके दोनों पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

महेवा घाट थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय एक युवती के साथ उसी के गांव के पवन निषाद ने इस वर्ष मई में दुष्कर्म किया था और इस संबंध में गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर सुलह के लिए दबाव बनाया और सुलह न करने पर अपने तीन सगे भाइयों के साथ मिलकर पीड़िता की 20 नवंबर को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी से आज सुबह एसओजी और पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस और एसओजी टीम को आरोपियों के छिपे होने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस टीम ने यमुना नदी के कछार इलाके में घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी गोलीबारी की जिसमें दुष्कर्म के आरोपी पवन के दोनों पैर में गोली लग गई। उन्होंने कहा कि घायल पवन को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं।

घायल पवन को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले 23 नवंबर को पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के एक अन्य आरोपी अशोक निषाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल चार सगे भाइयों में से दो आरोपी भाई अभी फरार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है तथा जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).