देश की खबरें | मनसे नेता की हत्या के आरोपी को उप्र से ठाणे लाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे के एक नेता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा शनिवार को लखनऊ में गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया और एक अदालत के सामने पेश किया गया।
ठाणे, पांच अप्रैल महाराष्ट्र में ठाणे के एक नेता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा शनिवार को लखनऊ में गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया और एक अदालत के सामने पेश किया गया।
महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जमील शेख की पिछले साल ठाणे के राबोडी में 23 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में गोरखपुर के निवासी इरफान सोनू शेख मंसूरी को शनिवार को लखनऊ में कठौता लेक के पास एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
एसटीएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मंसूरी ने उन्हें बताया कि महाराष्ट्र राकांपा के एक नेता के कहने पर हमला किया गया था और ओसामा नामक व्यक्ति द्वारा इसके लिए दो लाख रुपये दिए गए थे।
अधिकारी ने बताया कि मंसूरी को 11 अप्रैल तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि ठाणे अपराध शाखा इकाई एक के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे उस दल में शामिल थे जिसने लखनऊ जाकर मंसूरी को गिरफ्तार किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)