देश की खबरें | किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ 15 दिनों तक दुष्कर्म किये जाने का मामला मंगलवार को सामने आया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भदोही, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश के भदोही से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ 15 दिनों तक दुष्कर्म किये जाने का मामला मंगलवार को सामने आया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति ने 18 मार्च को शिकायत की थी कि उसकी 17 साल की बेटी सुबह घर से निकली थी और काफी खोजबीन के बाद भी शाम तक उसका पता नहीं चला।
इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के तहत उसी दिन मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।
कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि छह अप्रैल को एक सूचना मिली कि जौनपुर का एक युवक किशोरी को लेकर मुंबई से आने वाली ट्रेन से आ रहा है।
पुलिस ने ट्रेन से उतरने पर किशोरी को बरामद कर लिया, लेकिन युवक भीड़ का फ़ायदा उठाकर भाग गया।
उन्होंने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई और आरोपी अमन कुमार प्रजापति (20) की तलाश की जा रही थी।
विवेचना में पता चला कि अमन कुमार प्रजापति जौनपुर जिले के थाना मुंगरा बादशाहपुर के गरियांव का रहने वाला है ।
उसने किशोरी को मुंबई के नाला सोपारा क्षेत्र में अपने दोस्त के घर रखा था और कई बार इसके साथ दुष्कर्म किया।
सच्चिदान्द पांडेय ने बताया कि आरोपी अमन कुमार प्रजापति को मंगलवार को भदोही रेलवे स्टेशन के पीछे गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

