देश की खबरें | दिल्ली में किशोरी का अपहरण कर यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके यौन उत्पीड़न के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली में एक किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके यौन उत्पीड़न के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी (15) के पिता की ओर से कल्याणपुरी थाने में सात अक्टूबर को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा कि इलाके में लगे सभी कैमरों के सीसीटीवी फुटेज का विस्तार से विश्लेषण किया गया। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक किशोरी बृहस्पतिवार को बुराड़ी इलाके से मिली, जिसके बाद उसकी मेडिकल जांच की गई।

उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने कहा, "अपने बयान में किशोरी ने आरोपी द्वारा अपहरण और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।"

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\